Sarkari Naukri : बिहार में शिक्षक नियोजन का शेड्यूल अगले हफ्ते, ब्लॉक और जिला स्तर पर होगी काउंसेलिंग

शिक्षा विभाग ने इसके लिए मंथन पूरा कर लिया है. शिक्षा विभाग हर हाल में पंचायत चुनाव से पहले नियोजन प्रक्रिया पूरी करना चाहता है.

पटना. शिक्षा विभाग 90,700 प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल अगले हफ्ते जारी करेगा.

शिक्षा विभाग ने इसके लिए मंथन पूरा कर लिया है. शिक्षा विभाग हर हाल में पंचायत चुनाव से पहले नियोजन प्रक्रिया पूरी करना चाहता है.

जानकारी के मुताबिक काउंसेलिंग ब्लॉक एवं जिला स्तर पर होगी. काउंसेलिंग पूरी तरह मैनुअल होगी.

पंचायत शिक्षकों की काउंसेलिंग ब्लाक स्तर पर होगी. काउंसेलिंग के दौरान ही दस्तावेज़ों का पूर्ण सत्यापन कराया जायेगा.

सूत्रों के मुताबिक पूर्ण सत्यापन के बाद ही नियोजन पत्र बांटे जायेंगे. फिलहाल ओपन काउंसेलिंग के जरिये ही पूरी प्रक्रिया निबटायी जायेगी.

विभाग आनलाइन काउंसेलिंग के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि सरकार की नियोजन नियमावली में इसका उल्लेख नहीं है.

काउंसेलिंग की प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. इस तरह पंचायत चुनाव से पहले नियोजन पत्र बांट दिये जायेंगे.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >