सारण के तरैया में नाबालिग युवती के अपहरण का आरोप, शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी

सारण के तरैया में एक गांव से नाबालिग युवती के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी द्वारा शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती के शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती के भाई ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में भेल्दी थाना क्षेत्र के बड़की सिरिसिया गांव निवासी धुरेन्द्र ठाकुर के पुत्र बिट्टू कुमार समेत उसकी मां मंजू देवी, पिता धुरेन्द्र ठाकुर तथा बिट्टू कुमार के ननिहाल नारायणपुर निवासी कमला ठाकुर और राजू ठाकुर को आरोपित किया गया है.

शौच के लिए निकली थी युवती

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित बिट्टू कुमार अपने ननिहाल में रहता था. युवती का भाई का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. इसी दौरान बिट्टू कुमार ने शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

खोजबीन के दौरान ननिहाल में की गयी पूछताछ

परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की. खोजबीन के दौरान जब परिजन आरोपित के ननिहाल पहुंचे और वहां युवती के संबंध में पूछताछ की, तो प्राथमिकी के अनुसार आरोपित पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धक्का देकर वहां से भगा दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद तरैया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >