हाइ स्पीड से जा रहीं दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

हाइ स्पीड बना हादसे का कारण

हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

छपरा. भेल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप बुधवार को तेज गति में जा रहीं दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद सत्तार के पुत्र मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. 102 एंबुलेंस के चालक व इएमटी सुशील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, इएमटी कर्मी ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त बाइक में एक अपाचे और दूसरी हीरो स्प्लेंडर थी. दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >