तरैया के दो मजदूरों की गुजरात में हुई मौत

Saran News : तरैया के दो मजदूरों की गुजरात में मौत

Saran News (मनोज कुमार) : तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई पंचायत के भटगाई निवासी स्व. चन्देश्वर राय के 32 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश राय व परौना निवासी चुनु महतो के 28 वर्षीय पुत्र सुनील महतो की गुजरात के जमानगर में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जयप्रकाश राय व सुनील महतो गुजरात में रिलायंस कंपनी में मजदूरी का कार्य करते थे. जहां कंपनी में कार्य के दौरान एक युवक को बिजली का करंट लग गया जिसे बचाने गया दूसरा युवक भी करंट के चपेट में आ गया.जहां दोनों की 10 मई को मौत हो गयी.

मातम में पूरा गांव

मौत की सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए निकल पड़े थे. जहां से परिजन व कंपनी के सहयोग से बुधवार को दोनों युवकों शव गांव पहुंचा. गांव में बुधवार की सुबह जैसे ही एम्बुलेंस की सायरन की आवाज लोगों ने सुनी. दोनों युवकों के घर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : रजौली स्थित फैमिली रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और लूट, पूर्व कुक पर लगा संगीन आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >