रामनवमी के मौके डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

थाना परिसर में ईद,छठ पूजा,रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सत्यम कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने किया.

इसुआपुर. थाना परिसर में ईद,छठ पूजा,रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सत्यम कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष कमल कुमार राम ने किया. मौके पर बोलते हुए बीडीओ सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी पूजा में डीजे पूर्ण प्रतिबंध है. जो भी डीजे या जाति सूचक गाना बजायेगा उसके प्रति कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वही थाना अध्यक्ष कमल कुमार राम ने कहा कि चैत का माह पूजा त्योहार का माह है.इस मौके पर किसी भी उपद्रवियों को बक्सा नही जायेगा. एसे लोगों पर कानून की नज़र हर समय लगी हुई है. उन्होंने कहा कि रामनवमी पर जुलूस निकालने हैं तो उसके लिए भी लाइसेंस लेना पड़ेगा. अन्यथा जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जायेगी.बैठक में जिला पार्षद सदस्य छविनाथ सिंह, पूर्व जिलापार्षद गितासागर राम, मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी, देवेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह, श्रीभगवान बैठा, सरपंच विजय सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, संजय ओझा,आत्मा अध्यक्ष विजय राय, उपमुखिया प्रमोद साह, पूर्व फौजी एमडी वारिस,अमरनाथ प्रसाद,श्याम प्रसाद,राजद अध्यक्ष अमजद खान, एमडी हफीज, बुनिलाल साह, जदयू अध्यक्ष अनवर हुसैन, राजद युवा अध्यक्ष रामबाबू राय, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम जी, भाजपा नेता शारदानंद सोनी, गुड़ु कुशवाहा सहित प्रखंड के सभी सरस्वती पूजा समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >