Saran News : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक जख्मी

Saran News : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियाव गांव निवासी भरत प्रसाद गुप्ता का पुत्र अजय कुमार गुप्ता बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में घायल ने बताया कि छपरा से गांव जा रहा था कि तभी ट्रक से धक्का लग गया. जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है. मौके पर पहुंच डायल 112 पुलिस की टीम घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी निरंजन मंडल ने बताया कि पुलिस द्वारा गश्ती की जा रही थी. इसी क्रम में पीएन सिंह कॉलेज के समीप उक्त घायल सड़क पर गिरकर तड़प रहा था. लेकिन स्थानीय लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे. किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया. वहीं डायल 112 के चालक शशि कुमार तत्परता दिखाते हुए घायल को पुलिस गाड़ी से सदर अस्पताल लेकर आये. ट्रक धक्का मारने के बाद फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं पुलिस के द्वारा परिजनों को भी घायल के संदर्भ में जानकारी दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >