सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के बाहर किया जमकर हंगामा

आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सीडीपीओ द्वारा शपथ पत्र की मांग किये जाने से नाराज सेविकाओं ने सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया.

मांझी. आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सीडीपीओ द्वारा शपथ पत्र की मांग किये जाने से नाराज सेविकाओं ने सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रही नाराज सेविकाओं ने आरोप लगाया कि सीडीपीओ पूजा रानी ने सोमवार को शाम चार बजे शपथ पत्र उपलब्ध कराने की सूचना दी, जबकि मंगलवार को पर्यवेक्षिका पद के लिए उनकी काउंसेलिंग किये जाने की तिथि पहले से निर्धारित है. सेविकाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें काउंसेलिंग से वंचित किये जाने की सीडीपीओ की सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है. सेविकाओं ने सीडीपीओ पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. शाम को शपथ पत्र उपलब्ध कराने की मांग को सोची-समझी साजिश भी बतायी. सीडीपीओ ने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि अनुभव प्रमाण पत्र के लिए शपथ पत्र जरूरी है. उन्होंने सेविकाओं की सहूलियत के लिए शपथ पत्र को उनके वाट्सअप पर उपलब्ध कराने की सूचना दी. सीडीपीओ के आश्वासन से असंतुष्ट सेविकाओं ने अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को छपरा डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >