saran news : छपरा. लोगों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने की कवायद में नगर निगम जुट गया है. शहर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए अपना खजाना खोल दिया है. नगर निगम के महापौर के अनुसार इसी महीने के अंदर 80 लाख से दो करोड़ रुपये तक के 25 सड़कों का टेंडर हो जायेगा और हर वार्ड में 30-30 लाख रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं. इनसे 120 सड़कें और ड्रेनेज बनेंगे. कुल 145 सड़कों के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है.
हर वार्ड को मिलेंगे “30 लाख, 120 सड़क व नालों का टेंडर इसी सप्ताह
नगर निगम सूत्रों के अनुसार प्रत्येक वार्ड को 30&30 लाख रुपये दिये जा रहे हैं. इन रुपयों से सड़कें और नालों का निर्माण होगा. निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में से पूर्वी क्षेत्र में 52 और पश्चिम क्षेत्र में 58 और इसके अलावा 10 और सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इस तरह कुल 120 सड़क और नाले का निर्माण होगा. लगभग 15 करोड़ रुपये के खर्च आयेंगे. इसी सप्ताह टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी.
80 लाख से दो करोड़ की 25 सड़कों व ड्रेनेज का टेंडर इसी महीने
-मछली पाया श्याम चक से मां सोमेश्वर नाथ मंदिर तक सड़क और दोनों तरफ बनेगा ड्रेनेज-मसर्मेश्वर नाथ मंदिर से मंडल चाय दुकान तक सड़क व दोनों तरफ ड्रेनेज का होगा निर्माण
-लल्लू मोड़ से महिला थाना होते हुए राजेंद्र कॉलेजिएट तक दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क का होगा निर्माण-काली मंदिर भगवान बाजार से भगवत विद्यापीठ होते हुए महारानी स्थान भगवान बाजार थाना रोड तक दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क का होगा निर्माण.-साहिबगंज सोनार पट्टी चौक से कटिया बाबा मंदिर तक दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क निर्माण
-मेवालाल चौक से नमक नूरानी मोड़ गंगा सदन होते हुए दोनों तरफ सड़क और नाला निर्माण-छोटा तेलपा सत्यदेव महतो के घर से होते हुए तेलपा चौक तक दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क निर्माण-बड़ा तेलपा से मां भगवती स्थान रोजा दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क निर्माण
-रोजा मोहल्ला के महेश पंडित के घर से श्याम बाबू राय के घर होते हुए महारानी स्थान से जोगिंदर राय के घर होते हुए भिखारी ठाकुर चौक तक सड़क और नाला निर्माण-रोजा मठिया से गिरता मोड़ तक सड़क और दोनों तरफ ड्रेनेज निर्माण-प्रोसेशन रूट नयी बाजार मस्जिद से मनोज कुमार के घर तक दोनों तरफ ड्रेनेज और सड़क निर्माण व अन्य 14 योजनाएं इनमें शामिल हैं.योजनाएं एक नजर में
-45 वार्ड हैं छपरा नगर निगम में-120 सड़कें बनेंगी 30-30 लाख से-25 सड़कें बनेंगी 80 से दो करोड़ में
-145 कुल सड़क और ड्रेनेज निर्माण के लिए होगा टेंडर-40 करोड़ रुपये लगभग आयेंगे खर्च
गुणवत्ता से नहीं होगा परहेज : उपमहापौर
छपरा नगर निगम की उपमहापौर रागिनी कुमारी ने कहा कि प्रयास है कि छपरा नगर निगम के लोगों को बेहतर सुविधा दी जाये. लगातार योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही कई योजनाएं शुरू होती दिखेंगी. गुणवत्ता से परहेज नहीं किया जायेगा.
अब काम में आयेगी गति : महापौर
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि कुछ तकनीकी वजह से कम धीरे-धीरे चल रहा था, अब काम में स्पीड आयेगी. कुल 145 सड़क और ड्रेनेज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जायेगी. लगभग 40 करोड रुपये खर्च किये जायेंगे. दूसरे चरण में बड़ी संख्या में सड़कों का टेंडर किया जायेगा. निगम क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा.
