बाबू जगदेव प्रसाद की जीवन गाथा पर आधारित फिल्म द इंडियन लेनिन ने जीता दर्शकों का दिल

Saran News : 29 मई को लगभग पांच दर्जन प्रमुख सिनेमाघरों में प्रीमियम रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर लगातार उत्साह देखा जा रहा है

Saran News : (संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय में उनके योगदान पर आधारित फिल्म ‘द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव’ देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त कर रही है. 29 मई को लगभग पांच दर्जन प्रमुख सिनेमाघरों में प्रीमियम रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर लगातार उत्साह देखा जा रहा है.

फिल्म की सफलता के उपलक्ष्य में गया के एक निजी सिनेमा हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर फिल्म के निर्देशक प्रेम कुमार विद्यार्थी ने कहा कि यह फिल्म बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष, विचारों, सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनके समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जागरूकता का माध्यम भी है.

दर्शकों ने फिल्म के गीत, कहानी व प्रस्तुति की सराहना की

फिल्म देखने पहुंचे दर्शक सौरभ राजा ने कहा कि इस तरह की बायोपिक फिल्मों का निर्माण होना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपने महान नेताओं और समाज सुधारकों के जीवन से प्रेरणा ले सके. उन्होंने फिल्म के गीत, कहानी और प्रस्तुति की सराहना की.

दर्शकों ने फिल्म को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से बाबू जगदेव प्रसाद के त्याग, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को करीब से समझने का अवसर मिला है. फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता से इसके निर्माता और कलाकार भी उत्साहित हैं.

Also Read: सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >