Chhapra News : बरुआ में शुरू हुआ स्काउट-गाइड का प्रथम सोपान शिविर

Chhapra News : जिला जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का अयोजन आदर्श युवक उच्च विद्यालय बरूआ दरियापुर में किया गया.

छपरा. जिला जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का अयोजन आदर्श युवक उच्च विद्यालय बरूआ दरियापुर में किया गया. शिविर में भाग लेने वाले स्काउट-गाइड को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ विद्या, ध्वज शिष्टाचार, ड्रिल सफाई और सिटी संकेत व ताली का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत ही जरूरी है. स्काउटिंग शिक्षा बच्चों को स्वालंबन और अनुशासन के साथ साथ देश प्रेम की भावना का विकास करता है. वहीं जिला आयुक्त स्काउट सह शिविर प्रधान अरूण परासर ने कहा कि स्काउट गाइड से बच्चों में शारीरिक मानसिक और नैतिक विकास होता है. जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को निखारना है. इस शिविर में आदर्श युवक उच्च विद्यालय बरुआ दरियापुर के अलावे मध्य विद्यालय तारवान मगरपाल, मध्य विद्यालय बरुआ के स्काउट और गाइड शामिल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >