व्रतियों ने दिया पहला अर्घ, कल सुबह पारण के साथ होगा समापन

चार दिवसीय चैती छठपूजा के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने को लेकर व्रतियों में सुबह से ही काफी उत्साह दिखा.

बनियापुर. चार दिवसीय चैती छठपूजा के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने को लेकर व्रतियों में सुबह से ही काफी उत्साह दिखा. पूजा की तैयारी एवं प्रसाद बनाने को लेकर व्रतियों के परिवार के महिला सदस्यों ने सुबह में ही स्नान-ध्यान कर शुद्धता और पवित्रता के साथ प्रसाद बनाने को लेकर पुरे मनोयोग के साथ दोपहर तक जुटी रही. दोपहर बाद घाटों पर पहुंचने के लिए प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री को व्यवस्थित कर बांस के बने दौरा में सजाया गया. इधर पुरुष वर्ग भी घाटो की साफ-सफाई,सजावट और लाईट, साउंड की व्यवस्था करने में पूरे दिन जुटे रहे. इस दौरान कई जगहों पर घाटो को भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वही व्रतधारी लोगो को कोई परेशानी न हो को ध्यान में रख घाटो पर बैठने से लेकर अर्घ्य देने तक की माकूल व्यवस्था की गयी है. इधर छठ पर्व के दौरान पूरे दिन अलग-अलग घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्ति गीतों की गूंज रही. जिससे गांव-कस्बो का माहौल भक्तिमय बना रहा. व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद बुधवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर तप और आस्था का महापर्व छठ संपन्न करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >