छपरा. भगवानबाजार थाना क्षेत्र में होटल के पास हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना में संलिप्त एक नामजद आरोपित ने पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी से दबाव में आकर मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाला आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र सोनू सिंह है. विदित हो की रविवार को पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच होटल के समीप मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गये थे. जख्मी के फर्दबयान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड संख्या-87/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और दबिश दी जा रही. वही एएसपी ने बताया कि अन्य संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
गोलीबारी व मारपीट के मामले में आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
भगवानबाजार थाना क्षेत्र में होटल के पास हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना में संलिप्त एक नामजद आरोपित ने पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी से दबाव में आकर मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
