मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पुरब पट्टी स्थित श्रीराम जानकी मठ पर बुधवार को दोपहर पांच की संख्या मे पहुंचे अपराधियों ने मंदिर के पुजारी संत रमेश दास को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया.

मांझी. मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पुरब पट्टी स्थित श्रीराम जानकी मठ पर बुधवार को दोपहर पांच की संख्या मे पहुंचे अपराधियों ने मंदिर के पुजारी संत रमेश दास को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण इकट्ठा हो गये तथा लोगों की सुचना पर पहुंची मांझी थाना की पुलिस व महम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामजी यादव एवम रामाधार सिंह ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और जख्मी पुजारी को इलाज के लिए मांझी सीएचसी लेकर चले गये. इस संबध मे गुरुवार को पुजारी के बयान पर गुरुवार को मांझी थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की महम्मदपुर मठ मे नशे मे धुत युवकों द्वारा पुजारी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिये जाने की सूचना मिली है. उक्त मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं. प्रथम दृष्टया नशे मे ही युवकों द्वारा मारपीट की बात सामने आई है. हालांकि दर्ज प्राथमिकी के अलावा भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >