Primary Teacher Union: तरैया प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को दोपहर बाद कन्या मध्य विद्यालय, तरैया में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने की. इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को बैठक में रखा और उनके समाधान को लेकर चर्चा की.
हर माह दूसरे शनिवार को होगी शिक्षक गोष्ठी
बैठक में शिक्षक संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी माह के दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा, तो उसके बाद वाले शनिवार को शिक्षक गोष्ठी आयोजित की जाएगी.
बीईओ के साथ अगली बैठक का निर्णय
शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से अगली बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें शिक्षकों की समस्याओं और अन्य आवश्यक मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उनके समाधान की दिशा में चर्चा की जाएगी.
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, वरीय सचिव समूल रंजन, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, कार्यालय सचिव बबन सहनी, रजनी कुमारी, नीतू कुमारी, शत्रुध्न महतो, धर्मेंद्र राम, लालबाबू राय, राकेश कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, मो. असलम, धर्मेंद्र राम समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
