सारण में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन, नरहरपुर की टीम रही प्रथम

सारण में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 18 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया. नरहरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब यह टीम प्रमंडल स्तर पर सारण का प्रतिनिधित्व करेगी.

Saran News : शिक्षा विभाग, सारण और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा के परिसर में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के 18 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने विज्ञान, समाज और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली और संदेशप्रद नाट्य प्रस्तुतियां दीं.

18 विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आयी टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विज्ञान से जुड़े विषयों को सामाजिक सरोकारों और पर्यावरणीय चुनौतियों से जोड़कर प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों के अभिनय, संवाद और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

नरहरपुर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय, शाह इंटर कॉलेज, नरहरपुर, मढ़ौरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय, शवरी, जलालपुर की टीम को द्वितीय स्थान मिला. नव स्थापित जिला स्कूल, छपरा की टीम तृतीय और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही.

प्रमंडल स्तर पर सारण का प्रतिनिधित्व करेंगी दो टीमें

प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दोनों विद्यालयों की टीमें अब प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके लिए विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने तैयारियां शुरू करने की बात कही.

निर्णायक मंडल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार सिंह, यशपाल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शंभू और कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर किया.

शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का मंच संचालन यशपाल कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज तिवारी ने किया. इस अवसर पर मेजबान विद्यालय परिवार से सुनीता सिंह, सरिता कुमारी, कुमारी प्रतिभा शर्मा, विभा सिंह, विजय लक्ष्मी, उमाशंकर, मनीष कुमार सिंह, सोनी कुमारी और निष्ठा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >