सारण की बेटी रिया राज का बिहार अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरी बार लेंगी हिस्सा

सारण की युवा फुटबॉल खिलाड़ी रिया राज का बिहार की अंडर-17 टीम में चयन हुआ है. यह उनका तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. रिया की यह उपलब्धि अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

bihar under-17 footbal : सारण की बेटी रिया राज ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासित खेल के दम पर फुटबॉल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.रिया राज का चयन बिहार की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के लिए रवाना हुईं. रिया के चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.रिया राज अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल फुटबॉल टीम की खिलाड़ी हैं. टीम के कोच इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि रिया राज छपरा-सारण के मोहम्मदपुर गांव निवासी विनोद शाह की पुत्री हैं.

बिहार अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन के बाद खुशी जताती रिया.

पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कर चुकी हैं शानदार प्रदर्शन

रिया राज का यह पहला राष्ट्रीय चयन नहीं है.इससे पहले वर्ष 2025 में उनका अंडर-14 वर्ग की बिहार टीम में चयन हुआ था.पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मजबूत खेल दिया था.इसके अलावा रिया राज सुब्रतो कप 2025 की अंडर-17 उपविजेता टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं.लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते रिया राज को अब तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. अंडर-17 बिहार टीम में चयन उनके खेल करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

कोच, परिजनों व ग्रामीणों ने दी बधाई

रिया राज के चयन पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल फुटबॉल टीम के कोच इंद्रजीत कुमार सिंह, संस्थान के अधिकारियों, टीम के खिलाड़ियों, परिजनों और मोहम्मदपुर गांव के ग्रामीणों ने खुशी जताई. सभी ने रिया को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और सारण का नाम रोशन करने की कामना की.रिया के चयन से क्षेत्र की अन्य बालिका खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है. खेल प्रेमियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती है. रिया राज की उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >