saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

saran news : शहर और आसपास के इलाकों में आज होने वाली प्रमुख प्रशासनिक व राजनीतिक हलचल, स्वास्थ्य सेवाएं और धार्मिक दर्शन का समय निम्नलिखित है.

आज के प्रमुख नगर कार्यक्रम

विकास योजनाओं की समीक्षा : जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी करेंगे बैठक

जदयू की कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी : जदयू पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

हेल्थ कैंप : लायंस क्लब का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सदर अस्पताल : आज का ओपीडी शेड्यूल

यदि आप या आपके परिवार में कोई बीमार है, तो आज सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

सर्जरी : डॉ अमन कुमार

ऑर्थोपेडिक्स : डॉ सुरेंद्र महतो

चाइल्ड : डॉ संदीप कुमार

इएनटी : डॉ संजीव गुप्ता

विशेष जानकारी : सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन

बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’

शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर : 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय

यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.

बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर) : पट रोजाना प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है. सुबह की आरती : प्रातः 5:00 बजे.

अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा) : पट रोज प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुलता है. आरती : प्रातः 5:00 बजे.

द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण) : भक्तों के दर्शन के लिए प्रातः 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती : प्रातः 7:00 बजे.

मारुति मानस मंदिर (छपरा) : भक्तों के दर्शन के लिए प्रातः 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है.

सुबह की आरती : प्रातः 6:00 बजे.

प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा) : पट रोजाना सुबह 4:30 बजे से रात 9:00 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है. सुबह की आरती : प्रातः 5:30 बजे.

शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा) : भक्तों के दर्शन के लिए प्रातः 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा. सुबह की आरती : प्रातः 6:45 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SHAILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >