सारण के एकमा में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Saran News: सारण के एकमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

सदर अस्पताल में मेडिकल जांच, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट) सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर एकमा थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

थानाध्यक्ष बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता

जानकारी के अनुसार घटना एकमा थाना क्षेत्र में हुई, जबकि पीड़िता दाउदपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

तीन सदस्यीय टीम ने किया मेडिकल जांच

सदर अस्पताल में रविवार की रात तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने पीड़िता की जांच की. टीम में डॉ. किरण ओझा, डॉ. सुचंद्रा और डॉ. काजल किसलए शामिल थीं. वहीं सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने भी पीड़िता से मामले की जानकारी ली.

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

ALSO READ: वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Karuna Tiwari

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >