मढ़ौरा नपं चुनाव में एक वोट अवैध घोषित, तीन नए सदस्य चुने गए

Saran News : बीडीओ और अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

Saran News (मनोकामना सिंह) : शनिवार को प्रखंड सभागार में मढ़ौरा नपं के स्थायी सशक्त समिति के चुनाव ने नए सदस्यों ने चुनाव में जीत हासिल किया. वहीं पुराने सदस्यों को हार मिली. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मढ़ौरा निधि राज ने चुनाव परिणाम की जानकारी दी और कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष रूप से तीन क्रम में सदस्य का चुनाव हुआ. जिसमे एक वोट को अवैध घोषित किया गया, जबकि क्रम संख्या (1) के लिए नामांकित सत्येंद्र कुमार को 9 वोट और मनोज सिंह को 7 वोट, क्रम संख्या (2) के लिए नामांकित चितरंजन सिंह को 9 वैध वोट और मालती देवी को 6 वोट और क्रम संख्या (3) के लिए पुष्पा देवी को 11 वोट और अमरजीत प्रसाद को 5 वोट प्राप्त हुए. जिसके बाद वैधानिक कार्यवाही को पूरी कर सत्येंद्र कुमार, चितरंजन सिंह और पुष्पा देवी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया. चुनाव प्रक्रिया में सभी निर्वाचित 16 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया.

समर्थकों ने फूल-माला से किया स्वागत

चुनाव प्रक्रियाएं पूरी कराने में मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाहिद अख़्तर अंसारी ने अहम भूमिका निभाई. बता दें कि सभी निर्वाचित सदस्य नए चेहरे है, जबकि तीनों पुराने चेहरे चुनावी मैदान में तो थे लेकिन पार्षदों की नाराज़गी इस कदर थी कि सभी तीनों सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा. कहा जा रहा है कि पुराने सदस्य मुख्य पार्षद के गुट के थे और इस बार अधिसंख्य वार्ड पार्षदों ने बगावती तेवर अपनाया और स्थायी सशक्त समिति के चुनाव में मुख्य पार्षद गुट को पटखनी दे दी. चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थको ने निर्वाचित सदस्यों को फ़ूल माला से जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को बधाइयां दी. नए सदस्यों को वार्ड पार्षद शंपा सिंह, रंजय कुमार गोलू समेत कई ने बधाई और नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी.

Also Read : महनार में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >