सारण के मढ़ौरा पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षा शुरू

Free Guidance Classes: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा में 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ हो गया है. यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करेगी. दो पालियों में संचालित होने वाली इन कक्षाओं का लाभ अधिक से अधिक छात्र उठा सकते हैं.

Free Guidance Classes:बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं की शुरुआत की गयी. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है.

दो पालियों में होगी कक्षा

कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 5 बजे तक होगी.

कक्षाओं में अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों की विषयगत कठिनाइयों का समाधान करेंगे. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी अध्ययन रणनीति और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा.

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने का प्रयास

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही दिशा देने की विशेष पहल है. इसका लाभ उठाकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी बेहतर कर सकते हैं.

कार्यक्रम के नियमित और सुचारू संचालन की जिम्मेदारी नोडल पदाधिकारी प्रो. उपेंद्र कुमार गिरि को दी गयी है.

अधिक से अधिक विद्यार्थियों से लाभ उठाने की अपील

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. रजनीश कुमार सिंह और प्रो. अंजलि गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कक्षा में शामिल होकर विद्यार्थी अपनी विषयगत तैयारी मजबूत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >