सारण में जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

JDU Kisan Sahkarita Prakoshth: सारण में जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में संगठन के कामकाज, किसानों की समस्याओं और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए गए.

JDU Kisan Sahkarita Prakoshth: बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सारण जिला किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में हुई. बैठक में संगठन के कामकाज, किसानों की समस्याओं और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. प्रकोष्ठ को पंचायत स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गये.

किसानों के हित में काम करने की अपील

बैठक में बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हित में सक्रिय रूप से काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करें.

पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव और पंचायत के लोगों से लगातार संपर्क में रहना चाहिए. किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है.

बैठक में आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को पार्टी और प्रकोष्ठ की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी.

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अमित कुमार सिंह, नीरज कुमार, भोला सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी ई. प्रभाष शंकर, प्रभुनाथ कुशवाहा, सतीश शर्मा, मनोज सिंह, डॉ. अरुण गिरि, गणेश सिंह, श्रीराम सिंह, अब्बास अली, संजीत कुमार पाण्डेय, सोहाग सिंह और कृष्णानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों के बीच संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से पहुंचाने की अपील की गयी.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >