सारण में 32 टीबी मरीजों को मिला फूड बास्केट, 200 मरीजों के बीच वितरण पूरा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 32 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बीमारी से उबरने में पौष्टिक आहार की महत्ता बताना है. कुल 200 मरीजों के बीच वितरण का पहला चरण पूरा हो गया है.

TB Mukt Bharat Abhiyan: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड अस्पताल में 32 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया. इसके साथ ही छपरा, जलालपुर, नगरा, गड़खा और रिविलगंज के कुल 200 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरण के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया.

पौष्टिक आहार से बीमारी से उबरने में मिलती है मदद

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि टीबी की दवा के साथ मरीजों के लिए पौष्टिक आहार लेना भी बेहद जरूरी है. संतुलित एवं पोषणयुक्त भोजन से मरीजों को बीमारी से उबरने में मदद मिलती है. उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार को अपने भोजन में शामिल करने की अपील की.

नियमित दवा लेने की दी सलाह

कार्यक्रम में मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरती कुमारी ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेते रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से पूरा करना जरूरी है. बीच में दवा छोड़ने से उपचार प्रभावित हो सकता है.

उपचार की अवधि पूरी करने की अपील

सेमरिया पूर्वी के प्रधानाध्यापक सुनील पांडेय ने मरीजों को बीच में ही दवा छोड़ने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया. उन्होंने मरीजों से उपचार की पूरी अवधि तक नियमित रूप से दवा लेने की अपील की.

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सैयद साबिर हुसैन, डॉ. अहमद अली, बड़ा बाबू विकास सिंह, अभिषेक सिंह और केपी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >