सोनपुर मेले में भव्य रामायण मंचन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य रामायण मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल व एडीएम मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजन करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया.

सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य रामायण मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल व एडीएम मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजन करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया. हरिहर नाथ मंदिर के पुजारी अचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने विधि विधान के साथ पूजा कराया. इस अवसर पर हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, उपकोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंहा,भाजपा नेता राकेश सिंह, पंडित पवन पाण्डेय, नंद बाबा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. उद्घोषक के रूप मे संजय भारद्वाज अपनी आवाज से सेवा दे रहे थे. सांस्कृतिक संगम के निर्देशक मानवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था अपने मूल उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. रामायण एक तरह से प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो अंधेरे में हमारा मार्ग प्रशस्त करता है. संसार के हर प्रश्न का व्यावहारिक एवं आदर्श उत्तर रामायण में है. वर्ष 2012 में हरिहर क्षेत्र सोनपुर में सांस्कृतिक संगम की प्रस्तुति रामायण मंचन का प्रारंभ हुआ. और आज सन् 2025 में 11वीं बार सांस्कृतिक संगम के कलाकार दिनांक 22 नवम्बर से 28 नवंबर 2025 तक रामायण की प्रस्तुति करेंगे. आज रामायण मंचन के प्रथम दिन के प्रसंग में नारद मोह से रामायण मंचन की शुरुआत हुई. इसके बाद राम जन्म, बधावा, विश्वामित्र आगमन और फिर अहल्या उद्धार के साथ रामायण मंचन कार्यक्रम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >