Rajiv Gandhi Jayanti: सारण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सारण जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी एवं सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने संयुक्त रूप से की. इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना यात्रा निकाली, जो नगर पालिका चौक होते हुए थाना चौक तक पहुंची.
राजीव गांधी के आधुनिक भारत के सपने को आगे बढ़ाने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने का सपना देखा था. कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने देश को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि आज भारत के नवनिर्माण का संकल्प लेने की जरूरत है. ऐसा भारत शिक्षित, वैज्ञानिक सोच वाला, आधुनिक और मजबूत हो, जहां हर नागरिक को सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले.
भाईचारे और सद्भाव को बताया जरूरी
सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने कहा कि देश को आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की सबसे अधिक जरूरत है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने कहा कि आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता की दिशा में काम करना ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
15 वरिष्ठ कांग्रेसजनों को मिला राजीव रत्न सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की ओर से 15 वरिष्ठ कांग्रेसजनों को राजीव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में प्रो. चंद्रिका यादव, प्रो. जयराम सिंह, मनोज भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल रहे.
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुनील सिंह, केदारनाथ सिंह, अब्दुल कादिर खान, शैलेश सिंह, सुनीता मिश्रा, हरेश यादव, राहुल कुमार यादव, शिवबालक सिंह, जितेंद्र सिंह, मालिक प्रसाद यादव, लालबाबू गिरी, मनोज पांडेय, मनोज सिंह, अरुण सिंह, फिरोज इकबाल, प्रो. राजेंद्र सिंह, मेकैनिक प्रसाद, ब्रिजानंद पाठक, लालबाबू सिंह, तारकेश्वर राम, तरुण तिवारी, डॉ. आजाद ब्रजेंद्र, विमल तिवारी, कन्हैया मिश्रा, कुमार विशाल सिंह, गिरजा प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार धरम, सिद्धांत कुमार, नरूल हक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
