स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी व प्रयोगशाला वाले कॉलेजों में नामांकन की रहेगी प्राथमिकता, स्नातक में नामांकन के लिए सुविधा संपन्न कॉलेजों को प्राथमिकता देते हैं छात्र, इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब छात्रों को स्नातक में नामांकन का इंतजार

जेपी विवि में मई के अंतिम सप्ताह में स्नातक के नये सत्र में नामांकन का नोटिफिकेशन जारी होगा. जून-जुलाई के बीच नामांकन प्रारंभ हो जायेगा. ऐसे में छात्र-छात्राएं कॉलेजों में स्मार्ट क्लास संचालन, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला जैसी व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं.

छपरा. बीते 25 मार्च को ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. सारण जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 67 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इस बार करीब 83 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए हैं. इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब छात्र-छात्राएं स्नातक सत्र 2025 में नामांकन का इंतजार कर रहे हैं. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मई के अंतिम सप्ताह में स्नातक के नये सत्र में नामांकन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा. जून-जुलाई के बीच नामांकन भी प्रारंभ हो जायेगा. ऐसे में नामांकन से पूर्व छात्र-छात्राएं कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी जुटा रहे हैं. छात्र-छात्राएं कॉलेजों में स्मार्ट क्लास संचालन, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला जैसी व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं. चुकी कई कॉलेजों में विगत दो-तीन वर्षों से प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कॉमन रूम आदि की व्यवस्था को अपडेट नहीं किया गया है. कई कॉलेजों में तो यह सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध ही नहीं है. ऐसे में आगामी सत्र में इन व्यवस्थाओं के अपडेट नहीं होने से कॉलेजों में नामांकन प्रभावित हो सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रबंधन नामांकन शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है. हाल ही में सीनेट की बैठक में कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. सुविधा संपन्न कॉलेजों को प्राथमिकता देते हैं छात्र-छात्राएं स्नातक के पिछले सत्र में अधिकतर छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिए उन कॉलेजों को विकल्प के रूप में प्राथमिकता दी थी. जिन कॉलेजों में नियमित वर्ग संचालन के साथ सुविधा संबंध लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था मौजूद थी. राजेंद्र कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, एचआर कॉलेज आमनौर, पीसी विज्ञान कॉलेज आदि ने अभी से ही व्यवस्थाओं को अपडेट करना शुरू भी कर दिया है. कुछ कॉलेजों में नये सिरे से स्मार्ट क्लास बनाया जा रहा है. नामांकन से पहले ये जानना जरूरी – जेपीयू में अंगीभूत कॉलेज- 21 – संबद्ध कॉलेज- 11 – स्नातक के कुल विषय- 25 – वोकेशनल विषय- 03 – स्मार्ट क्लास- 04 – इ लाइब्रेरी- 05 – प्रयोगशाला- 07 – रिसर्च सेंटर- 00 – स्नातक में उपलब्ध सीट- 37000 इन व्यवस्थाओं को किया जा रहा अपडेट – स्मार्ट क्लास – प्रयोगशाला – कंप्यूटर लैब – खेल मैदान – एनएसएस यूनिट ये हैं जिले के प्रमुख कॉलेज – राजेंद्र कॉलेज – जगदम कॉलेज – गंगा सिंह कॉलेज – रामजयपाल कॉलेज – गंगा सिंह कॉलेज – पीसी साइंस कॉलेज – जयप्रकाश महिला कॉलेज – जगलाल चौधरी कॉलेज – एचआर कॉलेज, अमनौर – पीएन कॉलेज परसा – पीआर कॉलेज, सोनपुर – पीएन सिंह डिग्री कॉलेज – नंद लाल सिंह कॉलेजेज दाउदपुर – लोक महाविद्यालय, हाफिजपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >