सारण: प्रेक्षागृह में आज सजेगा प्रभात खबर प्रतिभा मंच, मेधावी बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : आज सुबह 9:30 बजे से ही प्रेक्षागृह में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए 7870862224 पर संपर्क कर सकते हैं.

छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : छपरा प्रभात खबर द्वारा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को आज शहर के भिखारी प्रेक्षागृह में सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान वर्ष 2026 कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के आधार पर मिलेगा सम्मान

सीबीएसइ, आइसीएस व बिहार बोर्ड के दसवीं तथा 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के आधार पर कार्यक्रम में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. कई छात्र-छात्राओं ने पहले से ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है. वहीं जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.

कार्यक्रम स्थल पर भी आज करा सकते हैं पंजीकरण

इसके लिए सुबह 9:30 बजे से ही प्रेक्षागृह में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए 7870862224 पर संपर्क कर सकते हैं.

इन प्रतिष्ठित संस्थाओं का मिला सहयोग

इस कार्यक्रम के लिए टाइटल स्पॉन्सर मानव रचना विधाअंतरिक्ष, मेन स्पॉन्सर शारदा यूनिवर्सिटी, एकेडमिक पार्टनर इंपैक्ट लर्निंग विद मास्टरमाइंड, एजुकेशन पार्टनर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना, पावर्ड बाइ ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, मेडल स्पॉन्सर गोल एजुकेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नॉलेज पार्टनर टीसीच एडुसर्व, एसोसिएट पार्टनर सेंट्रल पब्लिक स्कूल सीपीएस चांदमारी रोड छपरा, को स्पॉन्सर मंगलायतन यूनिवर्सिटी, शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल मौना फाटक छपरा, आरबीएस पब्लिक स्कूल मौना बड़का दुआरा छपरा, होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल गुदरी राय चौक भगवान बाजार छपरा, डीएवी पब्लिक स्कूल पूछरी, ब्रेड बेल पब्लिक स्कूल मुरा सारण, कंपटीशन पब्लिक स्कूल बनियापुर, अगस्त्या वर्ल्ड स्कूल मकेर, समरेंद्र बहादुर जिला अध्यक्ष परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, ज्योति सेंट्रल स्कूल एकमा, ई आनंद पुष्कर शिक्षक नेता सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, चिरंजीवी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर डॉ केएम दुबे,

Also Read : पूर्व सरपंच की बहु अर्चना कुमारी ने BPSC में मारी बाजी, सप्लाई इंस्पेक्टर बन बढ़ाया सारण का मान

इंजीनियर सौरभ सन्नी सामाजिक कार्यकर्ता, संजय कुमार डायरेक्टर सारण इंडिया डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, राम जंगल सिंह इंटर कॉलेज दिघवारा, डॉ बीआर अंबेडकर आवासीय इंग्लिश स्कूल पोझी अदमापुर सारण, शिव चाइल्ड क्लिनिक के डॉ संदीप कुमार यादव दारोगा राय चौक छपर, यूएनएस मास्टर क्लासेस शीतलपुर सारण के मयंक मधुकर, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल छपरा हैं.

Also Read : BPSC में सफलता पाने वाले वैशाली महनार के होनहारों का होगा सम्मान, SDPO कार्यालय में आयोजित होगा समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >