बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन व मंगलसूत्र

मायके में शादी के लिए समान की खरीदारी कर परसा बाजार से पैदल हाइ स्कूल चौक आ रही एक महिला की गर्दन से अपाची पर सवार दो अपराधियों ने सोने की चैन तथा मंगलसूत्र खिंच कर भागने में सफल रहा.

परसा. मायके में शादी के लिए समान की खरीदारी कर परसा बाजार से पैदल हाइ स्कूल चौक आ रही एक महिला की गर्दन से अपाची पर सवार दो अपराधियों ने सोने की चैन तथा मंगलसूत्र खिंच कर भागने में सफल रहा. पीड़ित महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दिया. परिजन पहुंच पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लिया. 112 की वाहन पहुंच जांच प्रताल में जुटी है. पीड़ित महिला मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी सीमा देवी बतायी जाती है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बतायी कि परसा थाना क्षेत्र के अंजनी सिकटी निवासी गौरी शंकर सिंह की पुत्री है. जो अपने मायके में शादी में शामिल होने आयी थी शादी के लिए कुछ सामान खरीदार करने के लिए शुक्रवार को परसा बाजार आयी थी. खरीदारी कर दो पहर में बाजार से पैदल हाई स्कूल चौक जा रही थी. इसी क्रम में हाई स्कूल चौक पहले नहर पर स्थित पुल पर अपराधियों ने गर्दन से चैन मंगलसूत्र छीन कर भागने में सफल रहा. पीड़ित महिला ने शिमा देवी ने बताई की अपाची सवार दो अज्ञात अपराधीयो ने मेरे गले से चैन व मंगलसूत्र छीन कर भागने में सफल रहा. घटना स्थल से महज पांच सौ फुट आगे हाई स्कूल चौक पर एक पुलिस पदाधिकारी और दो सैप के जवान जांच के लिए तैनात थे. अपराधी ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने से गुजर गया. घटना की जानकारी पुलिस को कुछ देर बाद मिली. जबतक अपराधि भाग निकले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >