पश्चिम बंगाल में सारण के महापंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने पर छपरा में आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

पश्चिम बंगाल में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की नौ फीट ऊंची प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर छपरा में रविवार को बैठक हुई. सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई. वक्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की.

छपरा. पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिले के रानीगंज कोयलरी क्षेत्र में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की नौ फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के विरोध में रविवार को छपरा में बैठक आयोजित की गई.

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई और इसमें शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग उठाई गई.

राहुल सांकृत्यायन का छपरा से रहा गहरा संबंध

प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन का छपरा और सारण क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है. उन्होंने अविभाजित सारण जिले को अपनी कर्मभूमि बनाया था.

उन्होंने बताया कि राहुल सांकृत्यायन सबसे पहले एकमा के परसागढ़ मठ में रामोदर दास साधु के रूप में आए थे. इसके बाद वर्ष 1921 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल हुए और सत्याग्रह के दौरान गिरफ्तार हुए.

सारण की धरती से जुड़ी थीं उनकी कई यादें

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1939 में आमवाड़ी किसान आंदोलन के दौरान राहुल सांकृत्यायन जमींदारों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए घायल हुए और जेल गए.

उन्होंने छपरा और सारण क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं, जिनमें मेरे सहयोग के साथी, मैं जिनका कृतज्ञ, मेरी जीवन यात्रा और साम्यवाद ही क्यों जैसी रचनाएं प्रमुख हैं.

प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में रोष

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से सारण के लोगों में काफी आक्रोश और दुख है.

उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

सारण: पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक, योजना की सब्सिडी की दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >