आरपीएफ पोस्ट के नये प्रभारी ने संभाला पदभार

छपरा जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर बुधवार को विनोद कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और पोस्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली.

पदभार ग्रहण करते आरपीएफ प्रभारी छपरा. छपरा जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर बुधवार को विनोद कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और पोस्ट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. श्री यादव ने बताया कि सीआइबी और जीआरपी के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर विशेष सतर्कता बरती जाये. साथ ही, शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी रोकथाम एक बड़ी चुनौती होगी. इस पर गंभीरता से काम किया जायेगा. इस दौरान सीआइबी के उपनिरीक्षक संजय राय, आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >