सांसद सीग्रीवाल ने आचार्य रविरंजन जी का किया स्वागत

नगर पंचायत के कुंवर टोली में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तीसरे दिन रविवार को कथा में पहुंचे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कथावाचक आचार्य रविरंजन तेजस्वी जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया.

मांझी. नगर पंचायत के कुंवर टोली में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तीसरे दिन रविवार को कथा में पहुंचे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कथावाचक आचार्य रविरंजन तेजस्वी जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान की कथा जहां होती है वहां सारे तीर्थ स्वयं ही आ जाते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम की कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य त्रयताप से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है. इस अवसर पर कथावाचक ने कहा कि ज्ञान रूपी कौशल्या, उपासना रूपी सुमित्रा एवं क्रिया रूपी कैकेई के द्वारा राजा दशरथ को चारों पुत्रों की प्राप्ति हुई. उन्होंने कहा कि जहां भगवान की कथा होती है, वहां सभी देवताओं का वास होता है. इस अवसर पर तेजस्वी द्वारा प्रस्तुत सोहर व भजन का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया. समारोह में भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, जयकिशोर सिंह, मनोज प्रसाद, अमरजीत सिंह, कमल शर्मा, पूजा शर्मा, खुशबू ठाकुर, प्रो शिवाजी सिंह, अंकित सिंह, राणा तथा निशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >