नम आंखों से की गयी मां अंबे की विदाई

रामपुररुद्र बाजार स्थित विद्यावती कम्प्लेक्स में चैत्र नवरात्र में आयोजित दुर्गापूजा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन किया गया.

पानापुर. रामपुररुद्र बाजार स्थित विद्यावती कॉम्प्लेक्स में चैत्र नवरात्र में आयोजित दुर्गापूजा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन किया गया. प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में कोंध, भगवानपुर बाजार, खीरी टोला होते हुए सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंचे, जहां गंडक नदी में नम आंखों से विसर्जन किया गया. इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था. मां दुर्गा की प्रतिमा के अंतिम दर्शन के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था. इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >