चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर बैठक संपन्न

Saran News : नगर पंचायत परसा बाजार वार्ड संख्या 2 स्थित चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर दलित शोषित अल्पसंख्या के बैनर तले अंबेडकर जयंती को मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

प्रतिनिधि, परसा. नगर पंचायत परसा बाजार वार्ड संख्या 2 स्थित चेतन परसा आंबेडकर स्थल पर दलित शोषित अल्पसंख्या के बैनर तले अंबेडकर जयंती को मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेतन परसा अंबेडकर स्थल पर आगामी 27 अप्रैल को डॉ अंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनायी जायेगी. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और शोभायात्रा समेत कई आयोजनों की योजना बनायी गयी है. आयोजन का उद्देश्य डॉ अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है. बैठक में मुख्य रूप से जय रामदास, विनोद दास, अजय कुमार, बालेश्वर राम, सुभाष माझी, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अमोद कुमार, नागेंद्र राम, श्रवण कुमार, नीरज कुमार, गौतम कुमार, विकास कुमार, अरविंद मेहरा, तेरस राम, अनिल राम समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग देने की बात कही. आयोजन समिति के सदस्यों ने आम जनों से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़ कर इस आयोजन में भाग लें और डॉ अंबेडकर के विचारों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >