माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड के लिए लगा विशेष शिविर, 55 लोगों ने जमा किए आवेदन

Saran News : माधोपुर पंचायत भवन में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के तहत, 55 पात्र लाभुकों ने अपने आवेदन जमा किए. मुखिया सुशील सिंह ने सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुँचाने का संकल्प लिया.

Saran News : प्रखंड के माधोपुर पंचायत भवन में रविवार को नए राशन कार्ड बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन पंचायत के मुखिया की पहल पर किया गया, ताकि पात्र परिवारों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

55 लाभुकों ने जमा किए आवेदन

माधोपुर पंचायत के मुखिया सह जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह ने बताया कि पंचायत के पात्र परिवारों को आसानी से नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन में शिविर लगाया गया. शिविर के दौरान कुल 55 लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किए.

हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास

मुखिया सुशील सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उनका प्रयास है कि पंचायत के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समय पर मिल सके.

पंचायत भवन पर ही जमा करें आवेदन

उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्हें कहीं भी भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं है. निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर सीधे पंचायत भवन में जमा करें. सभी पात्र आवेदनों को नियमानुसार आगे भेजा जाएगा.

जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे मौजूद

शिविर के दौरान उपमुखिया प्रतिनिधि पंकज चौबे, डाटा ऑपरेटर अमरनाथ, सरपंच उमर मियां, बबलू सिंह, वसीम, इकबाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >