लायंस क्लब छपरा की नई टीम का गठन, आनंद अग्रहरि बने अध्यक्ष, कई पदों पर हुआ चयन

लायंस क्लब छपरा सारण की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का गठन कर लिया गया है. विशेष बैठक में आनंद कुमार अग्रहरि को अध्यक्ष चुना गया, जबकि कई अन्य पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

Lions Club News: (विकास कुमार) अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का गठन किया गया. क्लब कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया संपन्न कर नई टीम का चयन किया गया.

इन पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

चुनाव प्रभारी लायन डॉ. यूके पाठक और डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प के संयुक्त प्रावधान में हुए चुनाव में लायन आनंद कुमार अग्रहरि को अध्यक्ष चुना गया. वहीं लायन रजनीश कुमार को सचिव और लायन सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

जनसंपर्क से लेकर टेल ट्वीस्टर तक का हुआ चयन

नई कार्यकारिणी में लायन संदीप गुप्ता को जनसंपर्क पदाधिकारी, सुभाष कुमार को टेल ट्वीस्टर और रविराज को टेंमर चुना गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रथम के रूप में अमर कुमार, द्वितीय उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप चौरसिया, तृतीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोज वर्णवाल और चतुर्थ उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. नागेंद्र कुमार को दायित्व सौंपा गया.

बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिलापाल लायन डॉ. एसके पांडेय, आशुतोष शर्मा, वीएन गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, प्रहलाद सोनी, विक्की आनंद, प्रमोद मिश्रा, रणधीर जायसवाल, बाबूदेव गुप्ता, विजय सोनी, नितिन सिंह, साकेत, मुकेश कुमार और जयप्रकाश समेत कई सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम की जानकारी नवचयनित जनसंपर्क पदाधिकारी लायन संदीप गुप्ता ने दी. उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाजसेवा के कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी.

Also Read: बिहार PDS में बड़ा घोटाला! 15 किमी दूर बैठी बच्ची ने ‘लगाया अंगूठा’, राशन हो गया गायब, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >