JPU ने दूसरी मेरिट लिस्ट किया जारी, अलॉटमेंट लेटर ऐसे करें डाउनलोड , 18 जुलाई तक एडमिशन

JPU UG Admission 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. अलॉटमेंट लेटर पोर्टल पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं. दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 से 18 जुलाई तक कॉलेजों में नामांकन होगा.

JPU UG Admission 2026 Second Merit List : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं का अलॉटमेंट लेटर भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 जुलाई से 18 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन होगा.

जेपी विश्वविद्यालय ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग ने स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट में शामिल सभी अभ्यर्थियों का अलॉटमेंट लेटर भी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है.

JPU UG Admission 2026 Second Merit List : ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर

छात्र-छात्राएं अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लॉगिन कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. नामांकन के समय इसकी हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा.

13 से 18 जुलाई तक होगा नामांकन

दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 जुलाई से 18 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर हर हाल में दाखिला सुनिश्चित करें.

नामांकन के समय ये दस्तावेज होंगे जरूरी

नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, अलॉटमेंट लेटर तथा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति जमा करनी होगी. दस्तावेजों के सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा. संबंधित विभागाध्यक्ष या अधिकृत शिक्षक ऑनलाइन आवेदन और अपलोड किए गए दस्तावेजों का मूल प्रमाणपत्रों से मिलान करने के बाद ही आवेदन का सत्यापन करेंगे.

सत्यापन के बाद ऑनलाइन जमा होगी फीस

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद छात्रों को पोर्टल पर Fee Lock का विकल्प मिलेगा. इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित नामांकन शुल्क ऑनलाइन जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे.

कॉलेजों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था

छात्रों की सुविधा के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं. यहां अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया, दस्तावेजों और शुल्क भुगतान से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

तीसरी मेरिट लिस्ट और स्पॉट एडमिशन भी होगा

छात्र कल्याण विभाग के अनुसार 18 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट का नामांकन पूरा होने के बाद रिक्त सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद अंतिम चरण में स्पॉट एडमिशन का अवसर भी दिया जाएगा.

पहली मेरिट लिस्ट में इतने छात्रों ने लिया दाखिला

विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट में 23 हजार छात्रों का चयन हुआ था, जिनमें से 17,500 छात्रों ने नामांकन कराया. विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में करीब 50 हजार सीटों पर प्रवेश होना है, इसलिए अभी भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं.

Also Read : सारण : 10 हजार आबादी, फूल मंडी और हनुमान मंदिर... फिर भी पानी में डूबा कटहरी बाग, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat kiran himanshu

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >