जय प्रकाश विश्वविद्यालय में 15 जून से शुरू होगी पीजी फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा, शेड्यूल जारी

JP University PG Exam: जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 और पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी. छपरा, सीवान और गोपालगंज के छात्रों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एडमिट कार्ड 5 जून तक जारी किए जाएंगे.

JP University PG Exam (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट): छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 तथा पीजी सेकंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों ही परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी.

छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 17 पीजी विभागों में परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. वहीं नोटिस बोर्ड पर भी सूचना प्रकाशित कर दी गई है. पांच जून तक दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे.

अलग-अलग जिलों के छात्रों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र

फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं तथा सारण जिले के सभी पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र मल्टीपरपस परीक्षा भवन जेपीयू बनाया गया है, जबकि सीवान और गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा सोशल साइंस ब्लॉक में आयोजित होगी. वहीं पीजी सेकेंड सेमेस्टर के अंतर्गत विश्वविद्यालय के पीजी विभागों तथा जिले के पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र जगदम कॉलेज बनाया गया है, जबकि सीवान और गोपालगंज के छात्रों की परीक्षा गंगा सिंह कॉलेज छपरा में होगी. परीक्षा सीबीसीएस पैटर्न पर आयोजित की जाएगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रैक्टिकल का भी जारी हुआ शेड्यूल

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 20 जून तक दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. वहीं पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 22 जून तक चलेगी. मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 से 24 जून तथा सेकेंड सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 से 26 जून तक आयोजित की जाएगी.

Also Read: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, तक्कीपुर में नल-जल योजना हुई फेल, भारी आक्रोश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >