नशे की हालत में भटककर छपरा पहुंचे जौनपुर के युवक को अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से मिलाया

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से नशे की हालत में भटककर छपरा जंक्शन पहुंचे एक युवक को सदर अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया, बल्कि उसके परिजनों से संपर्क कर उसे सुरक्षित उनके हवाले भी कर दिया.

छपरा. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से नशे की हालत में भटककर छपरा जंक्शन पहुंचे एक युवक को सदर अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया, बल्कि उसके परिजनों से संपर्क कर उसे सुरक्षित उनके हवाले भी कर दिया. जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के भटहर मीरगंज निवासी लियाकत अली का पुत्र मंसूर हुसैन इलाहाबाद जाने के लिए जौनपुर स्टेशन पहुंचा था. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे पानी के साथ बिस्कुट खाने को दिया. बिस्कुट खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह नशे जैसी हालत में हो गया. असमंजस की स्थिति में वह गलत ट्रेन में सवार हो गया और भटकते हुए छपरा जंक्शन पहुंच गया. छपरा जंक्शन पर युवक की हालत बिगड़ती देख यात्रियों ने मानवता दिखाते हुए उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां भर्ती कर उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने असहाय युवक की देखरेख करायी. अस्पताल में पर्ची पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन छपरा पहुंचे और अस्पताल में अपने बेटे को सुरक्षित पाकर भावुक हो उठे. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >