स्वास्थ्यकर्मियो ने मां व नवजात शिशु के जीवन को सुरक्षित करने का लिया संकल्प

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियो ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया.

मशरक. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ एसके विद्यार्थी, महिला चिकित्सक डॉ ललिता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, विश्व में हर साल लाखों महिलाओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के कारण हो जाती है. इनमें से अधिकांश को रोका जा सकता है. उन्होंने आमजन को जागरूक करने के लिए कहा कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि हर मां और शिशु का जीवन कीमती है. हम सब मिलकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं. इस मौके पर दंत चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसके विद्यार्थी ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य है गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जागरूकता बढ़ाना. माता-पिता और स्वास्थ्य पेशेवरों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर काम करना है. डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहार में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार और गैर-सरकारी संगठन मिलकर काम कर रहे हैं. विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >