Saran News : विद्यालय से गायब शिक्षक संघ के अध्यक्ष व साथी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Saran News : सारण जिला के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में तैनात शिक्षक व जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार और उनके सहयोगी शिक्षक दीपक कुमार पर अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप में कार्रवाई की तलवार लटक गयी है.

छपरा. सारण जिला के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में तैनात शिक्षक व जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार और उनके सहयोगी शिक्षक दीपक कुमार पर अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप में कार्रवाई की तलवार लटक गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर ने 12 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे औचक निरीक्षण के दौरान इन दोनों शिक्षकों की अनुपस्थिति और विद्यालय संचालन में लापरवाही को गंभीरता से लिया है. इ-शिक्षाकोष की उपस्थिति रजिस्टर में यह पाया गया कि विनोद कुमार ने सुबह 6:57:48 बजे उपस्थिति दर्ज की, लेकिन निरीक्षण के समय बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित थे. रिकॉर्ड के अनुसार वे प्रायः देर से आते हैं और समय से पहले चले जाते हैं. डीपीओ ने इसे विभागीय आदेश का घोर उल्लंघन और अनुशासनहीनता माना है.

शिक्षक दीपक कुमार के व्यवहार पर भी उठे सवाल

निरीक्षण के समय शिक्षक दीपक कुमार जींस पहनकर विद्यालय पहुंचे थे. डीपीओ द्वारा पाठ्य टीका मांगे जाने पर उन्होंने असमर्थता जतायी और गणित विषय से जुड़े प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं दिया. इसके बजाय वे डीपीओ से उलझने लगे, जो एक शिक्षक के मर्यादित आचरण के खिलाफ माना गया है. डीपीओ ने दोनों शिक्षकों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही पूछा है कि क्यों न एक सप्ताह का वेतन कटौती की अनुशंसा की जाए?, क्यों न निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >