माधोपुर गांव में पूर्व फौजी के घर पर बम से हमला

एकमा. स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में एक पूर्व फौजी के घर पर बम से हमला किया गया. घटना गुरुवार की देर रात की है. हालांकि हमले में पूर्व सैनिक दूधनाथ मांझी बच गए. बम की आवाज सुन भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये.

एकमा. स्थानीय थाना क्षेत्र के चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में एक पूर्व फौजी के घर पर बम से हमला किया गया. घटना गुरुवार की देर रात की है. हालांकि हमले में पूर्व सैनिक दूधनाथ मांझी बच गए. बम की आवाज सुन भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पूछताछ की. खबर है कि पूर्व सैनिक ने कुछ हमलावरों के नाम भी पुलिस को बताया है पर पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है. पूर्व फौजी के पुत्र राजेश मांझी ने फोन पर बताया कि बम को घर के पीछे से खुली खिड़की से फेंका गया, जहां पर पूर्व फौजी घर के बरामदे में हीं बैठकर परिजनों से बात कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >