किसान मेले में आधुनिक और प्राकृतिक खेती से आय बढ़ाने पर दिया गया जोर

मांझी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण सारण व कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का गुरुवार को विधिवत समापन किया गया.

मांझी. मांझी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण सारण व कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का गुरुवार को विधिवत समापन किया गया. समापन कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ संजय कुमार राय, उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र चंदोला, उपयोजना निदेशक आत्मा सारण जितेंद्र कुमार वर्मा, शमशेर आलम, सहायक निदेशक रसायन बाबू चंद सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का समापन किया. डॉ संजय कुमार राय ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाना समय की जरूरत है. मेले के दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास निगम, जीविका तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी. समापन समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान मेला किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. इससे किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने में मदद मिलती है. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और जलवायु के अनुसार फसलों का चयन करने की अपील की. मेला दौरान फसल उत्पादन, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरक, कीट प्रबंधन, डेयरी, बकरी एवं मुर्गी पालन पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए. साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गयी. प्रदर्शनी में कृषि यंत्र निर्माताओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे. समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारियों ने सभी किसानों, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >