जनता दरबार में आठ मामलों का किया गया निष्पादन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय रिविलगंज परिसर में भूमि से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अंचल अधिकारी कौशल किशोर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

रिविलगंज. प्रखंड सह अंचल कार्यालय रिविलगंज परिसर में भूमि से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अंचल अधिकारी कौशल किशोर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जनता दरबार के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. अंचल अधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि आज आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल आठ मामले मामलों का आपसी सहमति के आधार से ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. इसके अलावा सात नये आवेदन प्राप्त हुए है. उन्होंने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि छोटे-छोटे विवाद आगे चलकर बड़े विवाद का रूप न लें. पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय से मामलों का निष्पक्ष समाधान किया जा रहा है. उन्होंने जनता दरबार में मौजूद फरियादियों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर दिया. साथ ही लोगों से अपील की कि वे भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराये, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके. जनता दरबार में करीब दो बजे दिन तक थानाध्यक्ष राकेश कुमार शामिल नहीं हो सके जिसे विवाद होने की संभावना बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >