शिक्षकों की ईमानदारी व कार्यशैली पर शक न करें सरकार : समरेंद्र बहादुर

मानूपुर संकुल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद से रिटायर हुई गीता कुमारी की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह किया गया जिसमें अंचल के शिक्षाविद समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए.

दिघवारा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ईशुपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अंचल के अनेक शिक्षाविद, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. स्वागत गीत के माध्यम से छात्राओं और शिक्षक रितेश कुमार सिंह ने आगंतुकों का अभिनंदन किया. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उनकी ईमानदारी व कार्यशैली पर सरकार को संदेह नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल अधिकार नहीं, कर्तव्यों को भी निभाने में अग्रणी रहते हैं. पूर्व बीइओ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि निष्ठा से कार्य करने वाले शिक्षक सेवा निवृत्ति के बाद भी याद किए जाते हैं. गीता कुमारी ने अपने सहकर्मियों के स्नेह व सम्मान को अविस्मरणीय बताया. कार्यक्रम का संचालन धनपति ठाकुर, अध्यक्षता सच्चिदानंद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार सिंह ने किया. आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सक्रिय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >