Saran News : पर्यवेक्षक गृह के घटिया निर्माण कार्य पर अधिकारियों को डीएम ने लगायी फटकार

शनिवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया.

जिलाधिकारी ने बाल पर्यवेक्षण गृह और दत्तक संस्थान का किया निरीक्षण नोट: फोटो नंबर 19 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा-निरीक्षण करते जिलाधिकारी प्रतिनिधि, छपरा. शनिवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के मरम्मत कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जतायी और इसकी जांच का आदेश दिया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये. उन्होंने कहा कि बच्चों को सामान्य ज्ञान और उनकी रुचियों के अनुसार विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिए जाएं, ताकि ये बच्चे पर्यवेक्षण गृह से बाहर निकलने के बाद समाज में एक अच्छी पहचान बना सकें. निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पर जिलाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए जिला योजना पदाधिकारी को जीर्णोद्धार कार्य की गहन जांच करने और अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो संबंधित अधिकारियों को सजा भुगतनी पड़ेगी. इसके अलावा, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की आवश्यकता जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया में शीघ्रता से कार्रवाई की जाए, ताकि कोई बच्चा बिना देखभाल के न रहे. निरीक्षण के दौरान प्रभारी बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, संस्थान के अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >