Saran News : हसनपुर बाजार में दो महीने पहले 8 मई को हुए कन्याओं के सामूहिक विवाह के वर-वधू को बुधवार को उपहार प्रदान कर विदाई की गयी. हसनपुर बाजार रजवा रोड हनुमान मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वर-वधू जोड़ी को उपहार देकर विदाई दी गई. दो महीने पहले 01 मई से 15 मई तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान सह श्री राम महायज्ञ में 08 मई 2026 को कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया था.श्री राम महायज्ञ समिति के अध्यक्ष कौशल झा के पहल पर वर-वधू विदाई उत्सव सह उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया. मौके पर कौशल झा,अर्चना देवी, शंकरानंद झा, उद्धव कुमार राय, अनंत भारद्वाज, मोनू झा, प्रियव्रत कुमार आदि थे.
सारण: सामूहिक विवाह के नवदंपतियों का हुआ सम्मान, उपहार देकर की गई विदाई

उपहार के साथ वर वधु | Prabhat Khabar Network
Copied link
हसनपुर बाजार में 8 मई को हुए सामूहिक विवाह के वर-वधू को उपहार देकर विदाई दी गई. श्री राम महायज्ञ समिति के अध्यक्ष कौशल झा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नवदंपतियों को सम्मानित किया गया.