Saran News : दिघवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के सामने 17 नंबर रेलवे ढाला के समीप से अवैध रूप से ले जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरी स्कर्पियो के साथ एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज दिघवारा के चकनूर गांव निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र धीरज कुमार बताया जाता है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गाड़ी की सघन जांच की गई जिसमें से पुलिस ने स्कॉर्पियो से 113 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया. पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया है.
सारण: दिघवारा पुलिस ने 113 लीटर अंग्रेजी शराब किया जब्त
दिघवारा पुलिस ने सैदपुर गांव के पास छापेमारी कर 113 लीटर अंग्रेजी शराब और एक स्कॉर्पियो जब्त की है. एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

थाना में जब्त शराब | Prabhat Khabar Network