विष्णु महायज्ञ के पूर्व श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

Saran News : प्रखंड के बंगरा नदी पर गांव में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम जानकी लखनलाल सह विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ विशाल जुलूस के साथ जलभरी कर की गयी.

प्रतिनिधि, बनियापुर. प्रखंड के बंगरा नदी पर गांव में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम जानकी लखनलाल सह विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ विशाल जुलूस के साथ जलभरी कर की गयी. कलशयात्रा गांव स्थित हनुमान मंदिर से निकलकर एनएच 331 स्थित पुछरी पोखर पर पहुंची. जहां आचार्यो की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी. इस दौरान कलशयात्रा में हाथी घोड़े, बैंड बाजे आकर्षक के केंद्र बने रहे. जलभरी में अलग-अलग परिधान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए. जहां जय श्रीराम जय हनुमान की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा. कलशयात्रा के दौरान पुछरी एवं चेतन छपरा में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया. साथ ही थकान को दूर करने के लिये जूस भी पिलायी गयी. विष्णु महायज्ञ समिति के अध्यक्ष चतुर्गूण कुंवर ने बताया कि 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल को यज्ञ का समापन होगा. जहां यज्ञाचार्य द्वारा अलग अलग तिथि के लिये अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित है. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण तन मन एवं धन से जुटे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >