अमनौर में बंद घर में संदिग्ध स्थिति में मिला अधेड़ का शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा मठिया के पास एक व्यक्ति की घर के अंदर संदिग्ध स्थिति में मौत होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी.

अमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा मठिया के पास एक व्यक्ति की घर के अंदर संदिग्ध स्थिति में मौत होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक, स्व ईदवान महतो के 50 वर्षीय पुत्र तेरस महतो बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्राइवेट लोन कंपनी का कर्मी लोन वसूली के लिए घर का बंद दरवाजा खोलने गया. कई बार दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसे संदेह हुआ. वहीं, पड़ोसियों ने अंदर से दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गये. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छत के सहारे घर में घुसकर दरवाजा खोला. अंदर तेरस महतो का शव पड़ा मिला. मृतक घर में अकेला रहता था, जबकि उनका परिवार (पत्नी और बच्चे) हिमाचल प्रदेश में रहता है. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम छपरा भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >