दुर्गा प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अखंड अष्टयाम, कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रखंड के बनौता पंचायत के महावीर मंदिर चौक भूटानी बजार पर दुर्गा प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर ग्रामीणों की सहयोग से 24 घंटे का अखंड अष्टांयम का आयोजन किया गया.

परसा. प्रखंड के बनौता पंचायत के महावीर मंदिर चौक भूटानी बजार पर दुर्गा प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ पर ग्रामीणों की सहयोग से 24 घंटे का अखंड अष्टांयम का आयोजन किया गया. अखंड अष्ट्याम को लेकर आचार्य राजीव पांडे के नेतृत्व में डीजे बैंड बजा,घोड़ा झाकी,रथ के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. जो मंदिर परिसर से निकाली गयी कलशयात्रा बीटी कोहरा, मठिया, हसनपुरा होते हुए मुराहिया गंडक नदी घाट पहुंची. जहां आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ कलश में जलभरी कराया गया. जलभरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था बालिगांव बांध, मसूरिया बांध कोहरा, सुमन छपरा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची जहां श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की परिक्रमा कर कलश को विस्थापित किया गया. तत्पश्चात आचार्य द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ आगामी 24 घंटे के लिए हरे राम, हरे कृष्ण का अखंड मंत्र जाप शुरू किया गया. जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कलशयात्रा में जिला पार्षद बिनोद राय, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, मुखिया संजीव सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय, बीडीसी मुकेश सिंह,डब्लू साह, अमर नाथ साह, रेखा देवी, आशा देवी, पूनम देवी, कविता देवी, पुष्पा देवी, राज कुमारी देवी, सपना देवी फूल कुमारी देवी, खुशी देवी, निशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी समेत सैकड़ों महिला पुरुष किशोर किशोरी श्रद्धालुओं ने लाल पिला बस्त्र धारण कर कलशयात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >