छपरा केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ, हुई जमीन की रजिस्ट्री

केंद्रीय विद्यालय छपरा के निर्माण का मार्ग अब पूरी तरह से खुल गया है. केंद्रीय विद्यालय के लिए दी गयी जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पांच दिन पहले पूरी कर ली गयी है.

छपरा. केंद्रीय विद्यालय छपरा के निर्माण का मार्ग अब पूरी तरह से खुल गया है. केंद्रीय विद्यालय के लिए दी गयी जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पांच दिन पहले पूरी कर ली गयी है. रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जमीन की फाइनल पैमाइश और पिलरिंग का काम शुरू हो जायेगा. केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर प्रभात खबर लगातार पहल कर रहा था. कई अंकों में खबर प्रकाशित की गयी थी. बीते एक सितंबर और दिसंबर में भी खबर प्रकाशित हुई. इसका असर हुआ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पहल की और 26 दिसंबर को जमीन की रजिस्ट्री करा दी.

चुकीं जमीन की रजिस्ट्री अब हो चुकी है, ऐसे में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने अब निर्माण के लिए आगे कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि जितनी जमीन उपलब्ध करायी गयी है और जिनकी रजिस्ट्री हुई है उसके डिमार्केशन करा दी जाए, ताकि उपयुक्त केंद्रीय विद्यालय के माध्यम से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाये. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया भी पूरी हो जायेगी. जिस एजेंसी को टेंडर मिलेगा उनके द्वारा निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा.

11 महीने पहले ही मिल चुकी थी जमीन

केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक काफी परेशान थे कि जमीन मिलने के 11 महीने बाद और स्टेट टीम के निरीक्षण और स्वीकृति दे दिए जाने के 210 दिन बाद भी केंद्रीय विद्यालय संगठन छपरा केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रहा था. ऐसे में निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी. अब रजिस्ट्री हो जाने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग जिलाधिकारी और प्रभात खबर को इसके लिए थैंक्स कहने से चूक नहीं रहे हैं. अभिभावक धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण पांडे आदि ने बताया कि हम अभिभावकों को इस बात को लेकर टेंशन था कि बच्चे जर्जर भवन में पढ़ रहे हैं यदि अब निर्माण शुरू हो जाता है तो एक दो साल में सभी सुविधाओं से युक्त भवन मिल जाएगा.

क्या बोले रजिस्ट्रार

केंद्रीय विद्यालय को दी गयी जमीन की रजिस्ट्री 26 दिसंबर के डेट में हो चुकी है. अब विद्यालय निर्माण कार्य के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकता है.

गोपेश चौधरी, रजिस्ट्रार, सारण

क्या बोले जिलाधिकारी

आने वाले समय में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को सुविधायुक्त भवन मिलेगा. रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, सारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >